पटना : सीवान के सत्यम भारतीय बने भारतीय सोनार संघ बिहार प्रदेश के अध्यक्ष
पटना || बिहार विधान परिषद सभागार में रविवार की शाम भारतीय सोनार संघ बिहार प्रदेश की एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें सर्वसम्मति से सीवान के रहने वाले पूर्व पार्षद सत्यम भारतीय सोनार को बिहार का प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

वहीं बैठक में वर्तमान में सोनारो और सर्राफा कारोबारियों के साथ हो रहे लूटपाट और असुरक्षित माहौल को लेकर गंभीर चर्चाएं हुई. जिसमें सभी लोगों ने पुरजोर रूप से संगठित सोनार और सुरक्षित सोनार का नारा दिया. अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद सत्यम भारतीय ने मीडिया को बताया कि आज के परिवेश में लगभग लगभग सभी सोनार और सराफा कारोबारी अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट है जो की एक बहुत ही बड़ी चिंता का विषय है. आने वाले दिनों में यदि माहौल इसी प्रकार से बना रहा तो समाज गर्त में चला जाएगा इसके लिए सत्यम भारतीय ने सभागार में मौजूद सभी लोगों से अपने सुरक्षित व्यापार और सुरक्षित परिवार के निहित भविष्य के लिए जागृत होने की अपील की. पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने बिहार के सभी सोनारो को जागृत होने का और अपने अधिकार के लिए चेतनावान होने का संदेश दिया. वहीं सत्यम भारतीय को सफल उद्यमी तथा बड़े सर्राफा कारोबारी रुपेश सर्राफ, जिला पार्षद दिलीप सर्राफ, छपरा के डिप्टी मेयर के पति धर्मनाथ पिंटू, भाजपा नेत्री सुषमा सोनी, छपरा संघ के अध्यक्ष गणेश प्रसाद, सचिव संजीत स्वर्णकार, चंपारण के बबलू सर्राफ, अजीत सर्राफ, दरभंगा के जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित अन्य जिला अध्यक्षों तथा उनके मौजूद पदाधिकारी के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई.
मौके पर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत, राज्यसभा के पूर्व सांसद कैलाश सोनी, संघ के राष्ट्रीय महामंत्री शैलेश वर्मा, बिहार में स्वर्णकार संघ के दो दशकों से अधिक तक चेहरा रहे विनोद गुप्ता, पाटलिपुत्र सराफा संघ संगठन के चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए विनोद कुमार, वैश्य चेतना समिति के शिवकुमार स्पंदन, उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ तथा बिहार स्तर के सर्राफा कारोबारी तथा बहुउद्यमी के रुपेश सर्राफ सहित सैकड़ो की संख्या में बिहार के अन्य जिलों से आए सोनार समाज के लोगों की उपस्थिति रही. अंत में धन्यवाद ज्ञापित करने आए पश्चिम चंपारण के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ ने इस कार्यक्रम में अपना सहयोग और समर्थन देने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया. (ब्यूरो रिपोर्ट).