कैमूर : 9 मई को होने वाले इमारत सरैया के जिला कांफ्रेंस को लेकर बिहार झारखंड और उड़ीसा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला समिति के साथ की बैठक
कैमूर / भभुआ || रविवार को इमारत सरैया बिहार, झारखंड और उड़ीसा के प्रतिनिधि मंडल कैमूर पहुंचे. जिसके बाद जिला समिति के साथ बैठक कर 9 मई को होने वाली जिला कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने पर चर्चा की गई, जिसमें अमीर ए शरीयत फुलवारीशरीफ फैसल रहमानी कश्मी पहुंचेंगे.
बैठक में भभुआ शहर में तंजीम इत्तेहाद ए मिल्लत के कमिटी के साथ कर इस्लामिक तालीम तरबियत पर जोर दिया गया. बताया गया कि इस्लामिक तरीके से निक़ाह, जिसमें लड़की वालों पर किसी तरह का दबाव और फिजूलखर्ची से बचने और करीब पांच लोगों के द्वारा लड़की के निकाह और इस्लामिक तालीम तरबियत पर चर्चा की गई.
इस दौरान तंजीम के सदर रमजान अंसारी, हाजी नेसार खान, खलील राईन, असलम अंसारी, नौशेर अली, जुलकरनैन खान, असलम खान, समेत अन्य शामिल रहे. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).