Abhi Bharat

सीवान : विद्याभवन महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के सफल आयोजन को लेकर प्राचार्य ने किया शिक्षकों को सम्मानित

सीवान || स्थानीय विद्या भवन महिला महाविद्यालय में हालिया संपन्न हुए स्वामी विवेकानंद जयंती समापन समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ चंद्र भूषण सिंह ने गुरुवार को आयोजन की सफलता के लिए सारा श्रेय महाविद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों को देते उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो डॉ चंद्र भूषण सिंह ने अभी भारत से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी संस्था में आयोजन की सफ़लता सभी कर्मचारियों की एकता एवं सकारात्मक सोच को दर्शाती है. ये सब के सम्मिलित लगन और मेहनत का परिणाम हीं रहा कि इतने भव्य और सफ़ल आयोजन के साक्षी हम सभी रहें. प्राचार्य ने कहा कि इस आयोजन में महाविद्यालय की डॉ पूजा कुमारी, डॉ रीता शर्मा, डॉ निधि त्रिपाठी, स्वाति सिन्हा, डॉ जितेंद्र कुमार प्रसाद, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ पूजा तिवारी, डॉ धनेश राम, डॉ सरवत आफरीन, डॉ हुमा कमाल, डॉ इरम अल्ताफ, डॉ मनीषा ठाकुर, डॉ मीरा गुंजन, डॉ पूजा रानी, शमशुल आरफीन, बद्दूज्जमा, संगीता कुमारी, मुन्ना पांडेय, अशोक प्रसाद, कन्हैया यादव इन सबकी महती भूमिका रही है. साथ हीं महाविद्यालय की पूर्व प्रयोग प्रदर्शक नीरा कुमारी की भी इस आयोजन में महती भूमिका रही. प्राचार्य ने सबके लिए शुभकामना प्रेषित किया.

बता दें कि विवेकानंद जयंती समापन समारोह की अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो डॉ परमेंद्र कुमार वाजपेई ने किया था और इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के स्वास्थ्य एवं विधि विभाग के मंत्री मंगल पांडेय रहें. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.