Abhi Bharat

सीवान : शादी समारोह में चली गोली, दूल्हे के मामा गंभीर रूप से घायल

सीवान || जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर भिखारीपुर गिरी टोला में मंगलवार की रात एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बारात के पहुंचते हीं विवाद के बाद गोलीबारी हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, बारात के आगमन के दौरान बारातियों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और फिर देखते हीं देखते विवाद बढ़ गया और इसी बीच एक व्यक्ति ने अचानक गोली चला दी. गोली लगने से दूल्हे के मामा चित्तेश्वर भारती, निवासी घूरघाट मठिया (सिसवन थाना क्षेत्र), गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई और खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया. परिजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल महाराजगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहीं हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच भेज दिया.

वहीं, घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस द्वारा गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, साथ हीं घटना के कारणों की जांच भी जारी है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस प्रशासन ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply