Abhi Bharat

कैमूर : नशेड़ी बेटे को सुधारने निकली मां, पुलिस से मिल लगाई मदद की गुहार

कैमूर/भभुआ || जिले में एक मां की ममता देखने को मिली, जहां नशे के आदि छोटे बेटे की मौत के दुख से अभी उबरी नहीं थी कि उसका बड़ा बेटा भी नशे का आदि हो गया. उसे सुधारने के लिए मां और बहन पुलिस से गुहार लगा रही हैं.

बताया जाता है कि बीते एक फरवरी को अनिल राम और उसके दोस्त जो नशे का आदि हो गया था. लगातार ड्रग्स लेने से उसकी मौत हो गई. छोटे बेटे की मौत के दुःख से परिवार अभी उबरा भी नहीं था कि बड़ा बेटा भी नशे का आदि हो गया, जिसे देख ना पहले समझाई पर नहीं सुना तो खुद पुलिस से गुहार लगाने थाने पहुंच गई. जिसका बेटे ने विरोध करते हुए कोर्ट परिसर में मां और बहन को पिटाई कर पत्नी से अपनी मां और बहन पर केस कराने पहुंच गया. दुखियारी मां शिवरती देवी का कहना है कि मेरे दो बेटे थे छोटा बेटा नशा करता था शराब, हेरोइन का आदि हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई. बड़ा बेटा भी शराब, हेरोइन का सेवन करता है, कहीं यह भी न मर जाए इसलिए पुलिस से गुहार लगाने आई हूं कि मेरे बेटे को सुधार दिया जाए. बेटे को सुधारने और समझाने की कोशिश करती हूं तो हमारी पिटाई करता है और अपनी पत्नी और ससुराल वालों के साथ आज कोर्ट में भी पीटा, फिर झूठा केस करने महिला थाने गया है. हमे जेल जाने से डर नहीं है पर बेटा सुधार जाए, एक बेटा को खो दी हूं, दूसरे को खोने से डरती हूं.

बता दे भभुआ थाने के बहुवन सहित कई गांव में पुलिस नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि लोग नशा को छोड़ दे. पर, कुछ नशेड़ी ऐसे है जो नशा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं, भले मौत हीं क्यों न हो जाए. वहीं इस मामले पर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, एक महिला अपने बेटे के नशे की लत छुड़वाने के लिए थाने में आवेदन दी है, उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज कर नशा छुड़ाया जायेगा. वहीं उन्होंने आम जन से अपील किया कि जो व्यक्ति नशा करे, उसकी सूचना तत्काल दे नहीं तो पकड़े जाने पर जेल जायेंगे. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply