सीवान : भाजपा का बड़हरिया विधानसभा कार्यशाला का हुआ आयोजन

सीवान || रविवार को बड़हरिया के यमुनागढ़ स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा द्वारा बड़हरिया विधान सभा स्तरीय एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता सदर मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने की. संचालन जयप्रकाश गौतम ने किया.

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण, युवा विकास, किसान सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, वृद्धजन, दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए एव पेंशन राशि 400 से 1100 सौ रुपए प्रति माह,125 यूनिट बिजली बिल माफी आदि योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने पर चर्चा की गई.
मौकेपर विधानसभा प्रभारी अनुराधा गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अनिल कुमार गिरि, जिला उपाध्यक्ष सत्यम सिंह सोनू, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पटेल, दीनानाथ सिंह पटेल, त्रिलोकी सिंह पटेल, ई अमित राज, लाल बाबू तिवारी, संतोष आडवाणी, अंबालाल शर्मा, वीरेंद्र शाह, देवेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, विजय गुप्ता, सुरेश पांडेय, राजेश गिरी, विजेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. (राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).