Abhi Bharat

सीवान : पचरुखी में नए मॉडल थाना भवन का एसपी पूरन कुमार झा ने किया उद्घाटन

सीवान || जिले के पचरूखी प्रखंड में शुक्रवार को नए मॉडल थाना भवन का भव्य उद्घाटन हुआ. जिसका विधिवत पूजा अर्चना के बाद पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने फीता काटकर उद्घाटन किया.

बता दें कि नए थाना भवन के उद्घाटन के अवसर पर पारम्परिक परिधान मे शामिल 51 युवतियों ने पूजा के बाद जल भरकर कलश यात्रा निकाली. रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की झांकी ने माहौल भक्तिमय बना दिया. वहीं एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि यह भवन यह भवन आधुनिक सुबिधाये से लैश है, जो पुलिसिंग को नई मजबूती प्रदान करेगा.

इस दौरान पचरुखी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सपरिवार व यजमान व सदर एसडीपीओ अजय कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि महावीर प्रसाद व स्थानीय मुखिया व बीडीसी के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहें. (सीवान के पचरुखी से उमेश सिंह पटेल की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply