Abhi Bharat

दुमका : स्वच्छता हीं सेवा अभियान के तहत सरवा पंचायत में लोगों ने की सफाई

दुमका में शुक्रवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत सरवा पंचायत के मुखिया मंजुलता की अध्यक्षता में चाँद-भैरव मुर्मू जुवान आखड़ा के बैनर तले दुमका प्रखंड के सरवा पंचायत के अन्तर्गत जोगीडीह और करामडीह गांव में सफाई अभियान चलाया गया. जिसमे महिला और पुरुषो ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया.

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत ग्रामीणों ने शपथ लिया कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जायेगा और गांव में गंदगी फैलने नही दिया जायेगा. ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अपने घर के अगल-बगल सभी ग्रामीण स्वच्छ रखेगे और गंदगी नही फैलायेगे, महीने में एक बार सभी ग्रामीण मिलकर पुरे गांव का सामूहिक सफाई करेगे. इस मौके में सामाजिक कार्यकर्त्ता सच्चीदानंद सोरेन ने गंदगी से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी और कहा कि स्वछता ही इन बीमारियों से बचाव है, स्वच्छता के बिना हम सभी स्वस्थ्य शरीर की कल्पना नही कर सकते है.

इस “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में मालती हांसदा, बाहामुनि हेम्ब्रोम, विनोद मुर्मू, संतोष हेम्ब्रोम, गुलशन मुर्मू, मीना देवी, बिटिया देवी, जबीना देवी, अभीलाल मुर्मू, मनोज मुर्मू, दुर्गी सोरेन, सहमति मुर्मू, मालती मुर्मू, बजुन मुर्मू, प्रधान मुर्मू, विमल मुर्मू, चुड़की हांसदा, बबलू मुर्मू, प्रेम प्रकाश मुर्मू, सायमन सोरेन, थॉमस हेम्ब्रोम, एगनासुस मुर्मू, टू हेम्ब्रोम, संतोषी बेसरा, एलियस मुर्मू के साथ काफी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे.

You might also like

Comments are closed.