Abhi Bharat

कैमूर : आंगनबाड़ी में पढ़ाने जा रही सेविका की सड़क दुर्घटना में मौ’त

कैमूर / भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां गुरुवार को आंगनबाड़ी में पढ़ाने जा रही एक सेविका की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौ’त हो गई. घटना सोनहन थाना क्षेत्र के हथियाबंध गांव की है. मृतका की पहचान हथियाबंध गांव निवासी अंगद तिवारी की 51 वर्षीय पत्नी रेनू देवी के रूप में हुई है.

वहीं भभुआ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के भैसुर उमाकांत तिवारी ने बताया कि यह हथियाबंध गांव के आंगनबाड़ी में सेविका थी, जो रोज की तरह आज भी सुबह छः बजे आंगनबाड़ी पर पढ़ाने के लिए अपने भतीजा दीपक तिवारी के साथ बाइक से जा रही थी, तभी खानेठी और हथियाबंध के बीच में एक पोल टूट कर सड़क पर गिरा रुआ था. जहां बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें रेनू देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं घटना के बाद परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वहीं मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई, जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के दो बेटे हैं जिनकी अभी शादी नहीं हुई है. घर का सारा खर्च रेणु देवी हीं चलाती थी. इसीलिए हमलोग जिला प्रशासन और सरकार से मांग करते हैं कि आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि को परिजनों को दिया जाए. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.