Abhi Bharat

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक महतो के श्राद्ध-कर्म में की शिरकत, तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

अभिषेक श्रीवास्तव (प्रधान संपादक)

पटना में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोकामा प्रखण्ड के रामपुर डुमरा गांव में बाढ़ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता एवं जदयू जिला कार्यकारिणी के सदस्य स्व अशोक महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया. जहां उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ज्ञातव्य हो कि अमरनाथ यात्रा के क्रम में भू-स्खलन के चपेट में आने से अशोक महतो की मृत्यु हो गयी थी. मुख्यमंत्री ने स्व अशोक महतो के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की.

मुख्यमंत्री के साथ विधान पार्षद नीरज कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गाॅधी जी, राज्य योजना पर्षद के सदस्य संजय झा सहित सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें.

You might also like

Comments are closed.