Abhi Bharat

सीवान : ऐतिहासिक यमुना गढ़ पर विशाल कलश यात्रा के साथ महारूद्र यज्ञ शुरू

सीवान || बड़हरिया प्रखंड के ऐतिहासिक यमुनागढ़ कोइरीगांवा बड़हरिया स्थित नव निर्मित महाकाल शिव मंदिर में लिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू हुई.

ऐतिहासिक यमुना गढ़ देवी मंदिर स्थित तालाब से यज्ञाचार्य अज्येश्वरानंद मिश्र ने वैदिक मंत्रोंचार के बीच कलश में जल भरवाया. जल भरने के बाद कलश यात्रा में बैंड बाजा के साथ पांच हजार एक सौ कन्याओं के साथ-साथ हजारों महिलाओ के साथ बडी संख्या में पुरुषो ने भी हिस्सा लिया. कलश यात्रा के दौरान हर हर महादेव एवं जय श्रीराम के जय घोष से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया. यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा यमुना गढ़ देवी मंदिर, थाना चौक, जामों चौक, फिर यमुना गढ़ होते हुए कोइरी गांवा, कोइरी गांवा बथान, करबला बाजार होते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंचे जहा पर विधि विधान से सभी कलश की स्थापना यज्ञ मंडप में की गई. इसी के साथ महारुद्र यज्ञ शुरू हुआ.

पूजा समिति के अध्यक्ष अश्विनी कुमार उर्फ वाल्मीकि ने बताया कि महारूद्र यज्ञ नौ अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल तक चलेगा. अयोध्या से आए प्रवचन कर्ता अनूप जी महाराज के द्वारा प्रतिदिन छः बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रवचन किया जाएगा तथा दिन में 10 बजे से तीन बजे तक रास लीला व रात्रि में 10 बजे से एक बजे तक रामलीला का भी आयोजन किया जाएगा. विशाल कलश यात्रा में यमुना गढ़ मठाधीश श्री रजनीश्वर दास, त्यागी बाबा, राम जानकी मठ के मठाधीश श्री भगवान दास, पहाड़पुर स्थित शिव मंदिर के मठाधीश, दिनेश्वर दास जी महाराज के साथ-साथ पूजा समिति के अध्यक्ष मुखिया प्रतिनिधि अश्वनी कुमार उर्फ वाल्मीकि, डॉ अनिल कुमार गिरी, लाल साहेब शर्मा, वेद प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र साह, अनुरंजन मिश्रा, सच्चिदानंद गिरी, रामनारायण चौरसिया, तारकेश्वर शर्मा अभिषेक कुमार उर्फ राजा आदि शामिल थे. वहीं कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा, एसआई दुर्गा कुमारी, एएसआई राजकुमार कश्यप एव अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों ने अपने दल बल के साथ मौजूद थे. (राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply