Abhi Bharat

सीवान : बड़हरिया में मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई

सीवान में बड़हरिया प्रखंड के यमुनागढ़ देवी मंदिर स्थित सरोवर में शुक्रवार को कोइरीगावां सहित प्रखंड के बड़हरिया पुरानी बाजार, थाना चौक, जाम चौक, हरदिया, कुवही, भलुआ, सत्यनारायण मोड़ सहित अन्य गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

विसर्जन के पहले सभी पूजा पंडालों में महिलाओं ने माता की प्रतिमा को खोईछा भराई का रस्मो को पूरा किया और शाम ढलते ही सभी पूजा पंडालो के पूजा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने दुर्गा पंडालो से मां दुर्गा के प्रतिमा को कंधे पर लिए श्रद्धालुओं की भीड़ विसर्जन के लिए निकल पड़े. श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा किया. इस दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ-साथ लोग गाजे बाजे की धुन पर नाचते गाते हुए मां दुर्गा की जयकारा लगाते हुए जुलूस के साथ अलग-अलग मार्गो से निकलकर यमुनागढ़ देवी मंदिर स्थित सरोवर पहुंचे और सालों पुरानी परंपरा के अनुसार बारी-बारी से प्रतिमा का विसर्जन किया.

विसर्जन को लेकर यमुना गढ़ देवी मंदिर प्रांगण सहित सरोवर के किनारे लाइट की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया था. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरी, अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एसआई राम विनय शर्मा, ज्ञान प्रकाश, मनोरंजन कुमार, दुर्गा कुमारी, राहुल तिवारी, एएसआई राजकुमार कश्यप, शशि भूषण कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे. (राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.