Abhi Bharat

कैमूर : सदर अस्पताल बना चोरों का अड्डा, गार्ड की तैनाती के बाद भी दिनदहाड़े बाइक की चोरी

कैमूर / भभुआ || भभुआ का सदर अस्पताल चोरों का अड्डा बन गया है. अस्पताल में गार्डों की मौजूदगी में चोर बाइक एवं ऑटो की बैटरी सहित कई चोरी कि घटना को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे हैं. वहीं सदर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर लोग कई सवाल उठा रहे हैं. ताजा मामला बेलाव थाना क्षेत्र के खरेंदा गांव निवासी सूर्यभान सिंह साथ घटी है, जहां वे सदर अस्पताल में पत्नी का इलाज कराने आए थे, कुछ हीं समय में उनकी बाइक की चोरी हो गई.

अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक चोर की तस्वीर

बाइक मालिक सूर्यभान सिंह तड़प-तड़प कर बाइक खोजते रहें, लेकिन चोर बाइक लेकर फरार हो गया था. वहीं अस्पताल के गार्ड मूकदर्शक बने रह गए. इसपर जानकारी देते हुए बाइक मालिक सूर्यभान सिंह ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ इलाज करने के लिए भभुआ सदर अस्पताल आया था, जहां मैं अपना मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस अस्पताल परिसर के पार्किंग में खड़ा कर दिया, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 45 L 8769 है. जब डॉक्टर से दिखाकर वापस पार्किंग में गाड़ी लेने के लिए लौटा तो मेरा गाड़ी पार्किंग में नहीं थी. इसके बाद मैने अस्पताल में चारों तरफ काफी खोज भी किया एवं सबसे पूछताछ की लेकिन, मोटरसाइकिल नहीं मिली, इसके बाद में थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है.

वहीं पुलिस द्वारा इस मामले पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि खरेंदा गांव निवासी सूर्यभान सिंह ने सदर अस्पताल से बाइक चोरी का आवेदन दिया है, इस आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में लगे सीसीटीज फुटेज खंगाला गया है, जिसमें देखा गया,एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बाइक ले जाया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. बता दें की सदर अस्पताल में यह कोई नई चोरी की घटना नहीं है यहां रोज ही दो-चार दिन पर बाइक चोरी ऑटो की बैटरी चोरी महिलाओं के पर्स सहित अन्य तरह की चोरी की घटना को चोर अंजाम देते हैं. उसके बाद भी अस्पताल प्रशासन सुस्ती, बहुत बड़ी लापरवाही दिखाता है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply