Abhi Bharat

कैमूर : भभुआ एवं मोहनिया एसडीओ ने व्यवसायिक संस्थानों के मालिकों के साथ की बैठक, किसी भी स्थिति में व्यवसायिक संस्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग नहीं करने का दिया निर्देश

कैमूर / भभुआ || आगामी शादी-विवाह (लग्न) के मद्देनज़र जिले में एलपीजी गैस की सुचारू एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु शनिवार को भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी एवं मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा होटल, बैंक्वेट हॉल एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

बैठक में वर्तमान गैस आपूर्ति की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया तथा यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. एसडीओ द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालक केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें एवं घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में न करें. वहीं गैस की कृत्रिम किल्लत या कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देने के साथ-साथ सभी गैस एजेंसियों को समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया. एसडीओ ने कहा कि शादी-विवाह के इस व्यस्त सीजन में आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है.

बैठक में संबंधित पदाधिकारी, व्यवसायिक संस्थानों के प्रतिनिधि एवं गैस एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित रहे. प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.