Abhi Bharat

कैमूर : नहाने के दौरान तालाब में डूबकर किशोर की मौ’त, परिजनों में पसरा मातम

कैमूर / भभुआ || जिले के रामगढ़ से बड़ी दुखद खबर सामने आई है, जहां स्नान के दौरान तालाब में डूबने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौ’त हो गई. घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के दरौली गांव की है, जहां गांव के तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गए रोहन कुमार यादव की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौ’त हो गई. मृतक की पहचान दरौली गांव निवासी नरेंद्र कुमार यादव के 15 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार यादव के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि रोहन अपने दोस्तों के साथ खेलने के बाद सभी लोग तालाब में स्नान करने गया था, तभी रोहन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. जिसके बाद साथ में नहा रहे गांव के बच्चों ने शोर मचाया. घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया. आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से किशोर को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए आनन-फानन में उसे रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

वहीं सूचना पर पहुंची रामगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. रामगढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया कि तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. फिलहाल, पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.