Abhi Bharat

कैमूर : नगर पंचायत हाटा में होल्डिंग टैक्स वसूली के दौरान हफायरिंग, लोगों में मची अफरातफरी

कैमूर / भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा कार्यालय में घुसकर एक व्यक्ति के द्वारा अचानक फायरिंग करने की बात सामने आई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.

नगर पंचायत हाटा के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल एवं उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार केसरी ने बताया कि नगर पंचायत हाटा के होल्डिंग टैक्स जमा करने का मंगलवार 31 मार्च 2026 को आखिरी दिन था. नगर पंचायत कार्यालय के सभागार कक्ष में होल्डिंग टैक्स को जमा लेने का कार्य किया जा रहा था, काफी संख्या में लोगों की भीड़ थी. उस दौरान अचानक सभागार कक्ष में पहुंचे एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग कर दी गई. जिस कारण से नगर पंचायत कार्यालय के कर्मी सहित होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए आए लोगों में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाले व्यक्ति मौके पर से भाग निकला.

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. वहीं कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि नगर पंचायत हाटा कार्यालय में दो लोग पहुंचे थे, जिसमें से एक व्यक्ति के द्वारा फायरिंग की गई है. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लोग मौके पर से आराम से टहलते निकल गए. वहीं चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि नगर पंचायत हाटा कार्यालय में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी.।मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.