Abhi Bharat

कैमूर : बीएड कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की सड़क दुर्मेंघटना दर्दनाक मौ’त, तेज रफ्तार दूध वाहन ने बाइक समेत रौंदा

कैमूर /भभुआ || जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार दूध वाहन ने एक बाइक सवार की जान ले ली. मृतक बीएड कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य थे.

मिली जानकारी के मुताबिक, मोहनिया थाना क्षेत्र के पसपिपरा सर्विस रोड पर बुधवार शाम हुए इस भीषण हादसे में विनोद कुमार मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई. वे नुआंव प्रखंड के मोरथ गांव के निवासी थे और परसथुआ स्थित बीएड कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि रामगढ़ जाते समय एक दूध वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

वहीं घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया. मामले की जांच जारी है. वहीं थाना अध्यक्ष आलोक कुमार के अनुसार, हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. उधर, घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है. वहीं स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.