Abhi Bharat

सीवान के जिरादेई में रबी महोत्सव आयोजित, किसानो को दी गयी उन्नत तकनीक की खेती की जानकारी

निलेश श्रीवास्तव / संदीप यति
सीवान के जिरादेई प्रखंड में सोमवार को रबी महाभियान-सह-महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसका शुभारम्भ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि  विनोद तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि शेखर और उप परियोजना निर्देशक कालीकांत चौधरी द्वारा सयुंक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया.
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह भाजपा नेता विनोद तिवारी ने सभी अधिकारी,जनप्रतिनिधि और किसान को महाअभियान में शामिल होने पर धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि सरकार कि इस योजना को हम सराहना करते है कि प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कर हमारे किसान भाईयों को खेती करने की नयी-नयी तकनीक की जानकारी दे रही है. जिससे किसान आधुनिक खेती कर अपनी पैदावार को बढ़ा सके ताकि देश की मजबूती अच्छी हो. वहीं प्रखंड विकास पाधिकारी शशि शेखर ने सरकार द्वारा किसानो के प्रति चलाये जा रहे कई योजनाओं की जानकारी दी. जिसेसे किसान आसानी से अपना खेती कर सके. जैसे डीजल अनुदान, बिहार सरकार राज्य बिज निगम में उपलब्ध धान जैसी योजना पर प्रकाश डालकर उन्होंने किसानो को जागरूक किया. वहीं उप परियोजना निदेशक “आत्मा” कालीकांत चौधरी ने आधुनिक तरीका से खेती के तरीका को किसानो को बताया और डेमो भी दिया. खास कर उन्होंने बरानी खेती के अंतर्वार्तिये और द्वि फसलिये फसल पद्धति, खरीफ फसल बचाने के लिए सुझाव, वैकल्पिक फसल लगाने हेतु और मानसून के अनियमित होने पर वैकल्पिक व्यस्थाये के बारे में किसानो और जनप्रतिनिधियो से अवगत कराया. वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमेशवर राम ने किसानो को प्रखंड में किस प्रकार की खेती की जाये इसके बारे में जानकारी दी.
मौके पर उप प्रमुख, बीसी व नवल किशोर झा, टेपहन मुखिया प्रतिनिधि गुड्ड सिंह, विधायक प्रतिनिधी कुशवाहा, जिला परामर्शी अजय कुमार, बीटीएम मुकेश कुमार मिश्रा, पौधा संरक्षक नागेन्द्र बैठा के साथ प्रखंड के जनप्रतिनिधि और सैकड़ो लोग मौजूद रहें.
You might also like

Comments are closed.