नालंदा : गृहस्वामी को गोली मार कर डकैतों ने लूटी डेढ़ लाख की जेवरात
नालंदा से बड़ी खबर है, जहां जिले से रहुई थाना इलाके के देकपुरा गांव में बीती रात छः की संख्या में हथियारों से लैश डकैतों ने घर मे घुस कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.
Read Also :
इस दौरान विरोध करने पर डकैतों ने गृहस्वामी को गोली मार दी. हालांकि गोली उनके बांह को छूते हुए निकल गयी. वहीं डकैत घर मे रखे करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य के जेवरात को लूट कर फरार हो गए. जख्मी गृह स्वामी नारायण पाठक को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
परिजनों की माने तो मंगलवार की रात घर की दीवार फांद कर आधा दर्जन बदमाश हथियारों से लैस घर में घुस गए. जिसकी भनक मिलते हीं नारायण पाठक की मां शोर मचाने लगी. उसके बाद नारायण पाठक ने लुटेरे का विरोध किया जिसपर उन्हें गोली मार दी. यही नहीं विरोध करने पर घर के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार सदर अस्पताल पहुंच कर घायल से घटना की जानकारी ली. (प्रणय राज की रिपोर्ट).
Comments are closed.