Abhi Bharat

मोतिहारी : सुमित्रा कुमारी यादव बनी महिला कांग्रेस की असम प्रदेश की पर्यवेक्षक

मोतिहारी से खबर है, जहां पूर्वी चंपारण जिले की कांग्रेस नेत्री सुमित्रा कुमारी यादव को पार्टी की ओर से बड़ी जवाबदेही मिली है. देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में होने वाले आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस ने तैयारी शुरु कर दी है. इसी कड़ी में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुस्मिता देव ने सुमित्रा कुमारी यादव को पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से असम प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

बता दें कि सुमित्रा कुमारी यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि असम विधानसभा के आसन्न चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी.

सुमित्रा कुमारी यादव को असम का पर्यवेक्षक बनाये जाने पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक सुरेश कुमार मिश्रा, कामगार कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनय उपाध्याय, ई शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय, प्रीतम अग्रवाल, बबन पांडेय, इरफान खां, प्रफुल्ल कुंवर एवं ई रामानंद सिंह पटेल सहित चंपारण के अन्य कांग्रेसी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है. (मधुरेश सिंह की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.