Abhi Bharat

कैमूर : भभुआ के मां मुंडेश्वरी सेंट्रल स्कूल में धूमधाम से मनायी गयी गांधी जयंती

कैमूर में शनिवार को मां मुंडेश्वरी सेंट्रल स्कूल भभुआ के प्रांगण में 152वीं गांधी जयंती मनायी गयी. वहीं विद्यालय के निदेशक कुमार महेंद्र प्रताप एवं शिक्षक गण के द्वारा गांधी जी के चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित करने के बाद उनके जीवनी पर बारी-बारी से प्रकाश डाला गया.

गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालने हुए महेंद्र प्रताप ने कहा कि आज 152 वें गांधी जयंती का मुख्य उद्देश्य यही है कि उनके किये गए कार्यों का हम अनुसरण करें. महात्मा गांधी के कार्य और उनके दिये हुए विचारों का ही नतीजा है कि देश मे आजादी का महोत्सव मनाया जाता है. क्योंकि उन्होंने देश के आजादी दिलाने के लिये अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था और अंग्रेजो से देश को मुक्त भी कराया. आज हमारे देश के लोग उनके विचारों पर चल रहे हैं. महात्मा गांधी एक महान आत्मा थे, उन्होंने भारत के लिए बहुत कुछ किया और भारत के राष्ट्रपिता बन गए.

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयानंद पांडेय, शिक्षक के रूप में गुरुचरण पटेल, हेमंत मौर्य, रामकृपाल सिंह, मनोरमा देवी व रेखा गुप्ता आदि ने भाग लिया. वहीं विद्यालय के छात्रों रजनीश गुप्ता, नेहा शर्मा, रितेश गुप्ता, आयुषी रानी, प्रिया पटेल, सुनिधि कुमारी, पंकज व विजय आदि ने भाग लिया. (विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.