Abhi Bharat

कैमूर : पुलिस केंद्र में प्रशिक्षणोपरांत योगदान समर्पित किये 147 सिपाहियों को जिला के सभी थानों में किया गया प्रतिनियुक्त

कैमूर में रविवार को कैमूर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के द्वारा पुलिस केंद्र भभुआ में प्रशिक्षणोंपरांत योगदान समर्पित किए 147 सिपाहियों को जिले के सभी थानों में प्रतिनियुक्त करते हुए ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया.

बता दें कि वर्ष 2021 में पुलिस मुख्यालय द्वारा कैमूर जिले को 232 सिपाही,147 पुरुष एवं 85 महिला आवंटित की गई थी. जिसमें 85 महिला सिपाही वर्तमान में बीएमपी 2 डेहरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, 15 जुलाई तक प्रशिक्षणोपरांत सभी महिला सिपाही पुलिस केन्द्र भभुआ में योगदान समर्पित करेंगी. जिसे जिले के सभी थानों में प्रतिनियुक्त किया जाएगा. 2018 बैच के 40 पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रशिक्षणोंपरांत जिले के सभी थानों में पदस्थापित किया गया है तथा 2020 बैच के 30 पुलिस अवर निरीक्षक वर्तमान में पुलिस अकादमी राजगीर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. ये सभी वर्ष के अंत तक प्रशिक्षणोपरांत जिले में योगदान समर्पित करेंगे. इस वर्ष पुलिस मुख्यालय द्वारा 30 चालक सिपाही एवं 01 आशु सहायक अवर निरीक्षक कैमूर जिले को आवंटित किया है, जिन्हें जिले के सभी थानों, प्रतिष्ठानों में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है.

वहीं डायल 112 के क्रियान्वयन हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा कैमूर जिले को 05 चारपहिया वाहन एवं 15 चालक सिपाही आवंटित किए गए हैं, जिसमें 12 चालक सिपाही ने पुलिस केन्द्र भभुआ में अपना योगदान समर्पित किये है. वर्तमान में डायल 112 के सफल क्रियान्वयन हेतु मोहनिया थाना अंतर्गत 02 चार पहिया वाहन एवं 6 चालक सिपाही तथा भभुआ थाना अंतर्गत 03 चार पहिया वाहन एवं 06 चालक सिपाही को प्रतिनियुक्त किया गया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा विधि व्यवस्था संधारण हेतु कैमूर जिले को 04 चार पहिया वाहन एवं 12 दोपहिया वाहन तथा 01 क्रेन वाहन आवंटित की गई है. (विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.