Abhi Bharat

बेगूसराय : जयंती पर याद किये गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

नूर आलम

बेगूसराय में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर शहर के स्वर्ण जयंती पुस्तकालय के प्रांगण में स्थापित बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री जी के भी तैल्य चित्रों पर माल्यार्पण मंत्री, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने मिलकर किया. इस अवसर पर डीएवी इटवा के संगीत शिक्षक अंजनी कुमार अंजन के द्वारा बापू के सबसे प्रिय भजन की प्रस्तुति दी. जिसमें “वैष्णव जन को तेने कहिए” भजन को सुना कर अतिथियों को उन्होंने गदगद कर दिया.

मौके पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री व जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, एसपी अवकाश कुमार, पूर्व विधान पार्षद रुदल राय, पूर्व महापौर आलोक कुमार अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार सिन्हा ,जदयू नेता चितरंजन सिंह, कांग्रेसी नेता ब्रजकिशोर सिंह, नगर आयुक्त अब्दुल हामिद, डीडीसी रिची पाण्डेय, डीएम के ओएसडी सच्चिदानंद सुमन, सदर एसडीएम संजीव कुमार चौधरी समेत कई अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. वहीं स्वर्ण जयंती पुस्तकालय के अध्यक्ष विजय भूषण निराला, कर्मी उर्वशी कुमारी और अरविंद कुमार भी उपस्थित थे.

वहीं दूसरी ओर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के मंत्री व बेगुसराय सांसद गिरीराज सिंह के नेतृत्व में एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में शहर के स्वर्ण पुस्तकालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन जागरण हेतु गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई. यह यात्रा बेगूसराय शहर के मेन मार्केट-कर्पूरी स्थान गौशाला रोड होते हुए अमर शहीद छट्ठू सिंह के गावँ रतनपुर  अवस्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में सभा के रूप में तब्दील हुए. जहां पदयात्रा में शामिल सभी लोगों का बेगूसराय नगर निगम के पूर्व महापौर संजय सिंह ने स्वागत किया.

You might also like

Comments are closed.