कैमूर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किसान की मौ’त, एक दिन बाद मिला श’व
कैमूर / भभुआ || खेत देखने जाने के दौरान बाइक सवार एक किसान की सड़क दुर्घटना में मौ’त हो गई. जिसका श’व एक दिन बाद मिला. वहीं पास में क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली, जिससे किसी बड़े वाहन द्वारा टक्कर मारने का अंदेशा लगाया जा रहा है. घटना चांद थाना क्षेत्र के खैती पुलिया की पास की है. मृतक की पहचान चांद थाना क्षेत्र ग्राम सिरोहीया मझगाई गांव निवासी स्वर्गीय बनारसी सिंह के 47 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है.

वहीं मौ’त की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के साला अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पप्पू सिंह किसान थे, जो रोज की तरह खाना खाने के बाद खेत पर निकले थे. फर्क सिर्फ यह था कि इस बार पैदल के बजाय बाइक से खेत पर शाम को निकल गए, लेकिन वापस नहीं लौटे. घर वालों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. वहीं आज सुबह खैती पुलिया के पास पुलिया के नीचे से उनका शव बरामद हुआ है और बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली है.
परिजनों ने कहा कि खेत पर आते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया है. जिस कारण पुलिया के नीचे गिरने से इनकी मौत हो गई. इस हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त है, इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि टक्कर कितना जबर्दस्त होगा. वहीं मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).