Abhi Bharat

सीवान : संदिग्ध परिस्थितियों में घायल महिला की मौ’त, परिजनों ने पति पर बाइक से धक्का देकर ह’त्या का लगाया आरोप

सीवान || जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर टोला निवासी 32 वर्षीय महिला इशरत जहां की संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौ’त हो गई. मृतका के परिजनों ने पति मो शहाबुद्दीन पर चलती बाइक से धक्का देकर ह’त्या करने का आरोप लगाया है.

बताया जाता है कि बुधवार की शाम मो शहाबुद्दीन अपनी पत्नी इशरत जहां, बेटे साजिद और छोटी बेटी को लेकर ननिहाल से घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि गुस्से में आकर पति ने चलती बाइक से पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

वहीं मृतका के पिता मुख्तार मियां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को अक्सर पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था. उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है. इधर, घटना के बाद दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं, नौ वर्षीय साजिद बार-बार अपनी मां को याद कर रो पड़ता है और लोगों से पूछ रहा है कि मम्मी अब कभी वापस नहीं आएंगी क्या? फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply