Abhi Bharat

कैमूर : अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमिका चढ़ी मोबाइल टॉवर पर, पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद उतारा नीचे

कैमूर / भभुआ || आजकल अपनी बातों को मनवाने के लिए फिल्म शोले के वीरू (धर्मेंद्र) के बसंती (हेमा मालिनी) से शादी के लिए पानी टंकी के ऊपर चढ़ने का सीन खूब ट्रेंड कर रहा है. मंगलवार को कैमूर में भी यही नजारा देखने को मिला, जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी को पाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई. जिसके बाद घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा चलते रहा. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रेमिका को प्रेमी से शादी कराने के वादे पर टॉवर से नीचे उतारा.

मामला भभुआ थाना क्षेत्र का है, जहां एक लड़की किसी लड़के को दिल दे बैठी और तीन माह से घर से फरार हो गई. घर वालो के दबाव के कारण वापस आई तो घर वाले दूसरे से शादी करने का दबाव बनाने लगे. बस क्या था आज घर से भभुआ आकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. युवती को टॉवर पर चढ़े देख वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई. काफी देर हाई वोल्टेज ड्रामा चलते रहा, फिर पुलिस के काफी समझाने के बाद लड़की टॉवर से उतरी. जिसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर चली गई.

बता दें कि कुछ दिन पहले इसी तरह दुर्गावती में भी एक युवती की प्रेमी से शादी कराने से घर वालो ने इंकार किया तो वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई थी. आज भी प्रेमिका या प्रेमी अपने साथी को पाने के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ रहे हैं, जो एक ट्रेंड बन गया है और घर वाले मजबूर हो रहे हैं. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply