गोपालगंज : करंट लगने से हार्डवेयर व्यवसायी की मौ’त, परिवार में मचा कोहराम
गोपालगंज || जिले के मांझा थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक हार्डवेयर व्यवसायी की दर्दनाक मौ’त हो गई. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

बताया जा रहा है कि मांझा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी एवं पूर्व मुखिया दिनेश कुमार राम अपनी हार्डवेयर दुकान पर काम कर रहे थे. इसी दौरान दुकान में लोहे का छड़ निकालने के क्रम में वे अचानक बिजली की चपेट में आ गए. करंट लगते हीं वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
वहीं मौ’त की खबर मिलते हीं परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ अस्पताल और गांव में जुट गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनेश कुमार राम सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी. घटना के बाद पूरे भटवलिया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. (गोपालगंज से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).
Comments are closed.