Abhi Bharat

सीवान : महाराजगंज में होम्योपैथिक चिकित्सक की सड़क किनारे मौ’त, परिवार ने नहीं उठाया फोन

सीवान || जिले के महाराजगंज अनुमंडल के पटेहरी देवरिया गांव निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ डीके सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौ’त हो गई. घटना उस समय हुई जब वे चिराई घर के समीप एक बंद दुकान पर बैठे हुए थे. अचानक उनकी हालत बिगड़ी और देखते हीं देखते उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में शोक और संवेदना का माहौल है.

वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ डीके सिन्हा पिछले कई वर्षों से पारिवारिक उपेक्षा का सामना कर रहे थे. बताया जा रहा है कि पत्नी, बेटे और परिवार के अन्य सदस्य पहले हीं उनसे अलग हो चुके थे. घटना की सूचना मिलते हीं समाजसेवी श्रीनिवास यादव मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए तत्काल प्रशासन को सूचना दी. इसके बाद शव को सदर अस्पताल भिजवाया गया तथा मीडिया के माध्यम से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया.
सूचना मिलने पर डॉ डीएस सत्संगी सहित अन्य परिचित लोग भी मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की. बताया गया कि परिवार के सदस्यों एवं उनके चाचा को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया और ना हीं वापस संपर्क किया.

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी दुःख और नाराजगी देखी गई. लोगों का कहना है कि समाज में रिश्तों की संवेदनशीलता लगातार खत्म होती जा रही है. एक समय लोगों का इलाज करने वाले चिकित्सक की अंतिम घड़ी में परिवार का साथ नहीं मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply