सीवान : पचरुखी में अवैध रूप से संचालित ऑर्केस्ट्रा ग्रुप्स पर महिला थाना की छापेमारी, 21 नाबालिक लड़कियों को कराया गया मुक्त
सीवान || जिले के पचरूखी प्रखंड में शुक्रवार को महिला थानाध्यक्ष सोनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध आर्केस्ट्रा अड्डों पर छापेमारी की, जिसमें 21 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सभी लड़कियों को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है और उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है.
बता दें कि पुलिस को पचरुखी में अवैध रूप से कई ऑर्केस्ट्रा ग्रुप संचालित किए जाने की सूचना मिली थी. एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थानाध्यक्ष सोनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने पचरूखी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आर्केस्टा संचालको के अड्डों पर छापेमारी की गई.
इस दौरान 21 नाबालिक लड़कियों को बरामद कर उन्हें मुक्त कराया गया. जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई.
छापेमारी के दौरान पाया गया कि युवतियों से अवैध तरीके से काम कराया जा रहा था. बरामद सभी लड़कियों को सुरक्षित सरणक्ष मे लेकर आवश्यक कार्य के साथ हीं उनके घरवालों के संपर्क किया जा रहा है, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके घर भेजा जा सके. वहीं महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके संरक्षक व दलाली करने वालों की पहचान की जा रही है, सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. (सीवान के पचरुखी से उमेश सिंह पटेल की रिपोर्ट).