Abhi Bharat

सीवान : निजी विद्यालय के छात्रावास से छात्र गायब, विद्यालय प्रबंधन और परिजनों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

सीवान || जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनौरा स्थित द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रावास से एक छात्र के अचानक लापता हो गया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद से विद्यालय प्रशासन और परिजन गहरी चिंता में हैं.

इस संबंध में विद्यालय के चेयरमैन फिरोज आलम ने बताया कि छात्र सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा निवासी मो इम्तियाज आलम का पुत्र मो अलम दिनांक 26 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 4:30 बजे बिना किसी को सूचना दिए छात्रावास से निकल गया. उसके बाद से वह न तो विद्यालय लौटा है और न हीं अपने घर पहुंचा है. घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने अपने स्तर पर छात्र की काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्कूल प्रबंधन भी लगातार छात्र की तलाश में जुटा हुआ है.

विद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग तथा आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को छात्र के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि छात्र को सकुशल बरामद किया जा सके. फिलहाल, इस मामले में पुलिस भी सक्रिय हो गई है और छात्र की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply