Abhi Bharat

कैमूर : सदर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पीछे लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू

कैमूर / भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां शुक्रवार को भभुआ सदर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पीछे अंथाला में भीषण आग लग गई. देखते हीं देखते आग सदर अस्पताल के बाउंड्री तक पहुंच गई, जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. वहीं सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया.

इस दौरान सदर अस्पताल के डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल सहित सदर अस्पताल के कई कर्मी मौजूद रहें. उन्होंने नशेड़ियों द्वारा आग लगाने की आशंका जताई है. बता दें कि जहां आग लगी थी वहां दर्जनों बाइक खड़ी रहती है. बढ़ते आग को देख बाइक के मालिकों के बीच अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह उन्होंने वहां से अपनी गाड़िया हटाई.

वहीं मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग के इंस्पेक्टर संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि सदर अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई थी कि आग लगी है. जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया. आग सदर अस्पताल के बाउंड्री से सटे कुंडा और बसवारी में लगी थी. वहीं पास में हीं ऑक्सीजन प्लांट है, अगर आग भयावह रूप लेती तो उसकी लपटे ऑक्सीजन प्लांट तक पहुंच जाती जिससे बहुत बड़ा नुकसान होता. उन्होंने बताया कि अभी गर्मी का मौसम चल रहा है, जहां एक चिंगारी से आग भयावह रूप ले लेती है. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि किसी ने नशा करने के दौरान माचिस की जलती तीली को फेंक दिया होगा या बीड़ी सिगरेट जलाकर फेंक दिया होगा, जिससे सुखा कचरा के चलते आग लग गई होगी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि अभी गर्मी का मौसम है, खेतों में गेहूं बोया गया है, इसलिए यदि आप सिगरेट बीड़ी पीते हैं तो उसे बुझाकर फेंके ताकि आगजनी की घटना से बचा जा सके. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply