Abhi Bharat

सीवान : नौतन में वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सीवान || जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां नौतन थाना क्षेत्र से दो अभियुक्तों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह नौतन थाना क्षेत्र स्थित मीठा पुल के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस को देखते हीं एक मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक भागने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस व एक मोबाइल बरामद किए गए.

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पवन कुमार उर्फ पवन कुशवाहा और आर्यन कुमार के रूप में हुई है, जो नौतन थाना क्षेत्र के निवासी हैं. जांच में दोनों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. पवन पर जहां नौतन थाना में दो और हुसैनगंज थाना में एक मामला दर्ज है. वहीं आर्यन पर मैरवा थाना में हत्या का एक मामला दर्ज है. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply