Abhi Bharat

सीवान : एलपीजी किल्लत को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, नरेन्द्र भी गायब और सिलेंडर भी गायब के लगाए नारे

सीवान || एलपीजी (रसोई गैस) की किल्लत और आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेन्द्र भी गायब, सिलेंडर भी गायब” के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया.

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकालते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की आपूर्ति में लगातार हो रही कमी से आम जनता खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है.

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार तुरंत ठोस योजना बनाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता के हित में आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply