गोपालगंज : प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, मची अफरा-तफरी
गोपालगंज || जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना की सूचना मिलते हीं आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से काफी नाराज थी और उसकी तत्काल रिहाई की मांग कर रही थी. इसी को लेकर वह गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना की जानकारी मिलते हीं भोरे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया.पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गिरफ्तार प्रेमी को भी टावर के पास लाकर युवती को शांत कराने की कोशिश की.
पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग लगातार युवती को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझा रहे हैं. घटना के दौरान इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क बनी हुई है. फिलहाल, युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और ग्रामीणों द्वारा प्रयास जारी है. (गोपालगंज से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).