Abhi Bharat

सीवान : सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन श्रीमद् भागवत कथा के आरती में झूमें श्रद्धालु

सीवान || जिले के पचरूखी प्रखंड के उखई टोला चपरैठी में नव निर्मित काली मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति के स्थापना को लेकर हो रहे सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा के आरती में श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहें और भगवान भक्ति में लीन हो गए.

वहीं पांचवे दिन नई प्रतिमा का भी स्थापना किया गया. जिसको लेकर पूजा-पाठ कर रोज की तरह भंडारे का श्रद्धालु लुप्त उठाते दिखे. कथा वाचक श्री श्री शास्त्रीजी महाराज द्वारिका, द्वारा आज महाभारत की गुणगान में श्रद्धालुओं ने तालियां बजते हुए उनका साथ दिया. वहीं नवनिर्माणदुर्गा मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने आगंतुकों को पूजा की थाली दे कर बारी-बारी से आरती करवाई.

बता दें कि महायज्ञ के अब और दो दिन शेष रह गए हैं. 22 फ़रवरी से शुरू हुए इस महायज्ञ की 28 फ़रवरी शनिवार की दिन पूर्णाहुति संग महाभंडारे के साथ समाप्ति होगी. मौके पर
जय मां काली मंदिर निर्माण के आयोजन समिति के यजमान मिथिलेश सिंह, बच्चा सिंह, पशुपति नाथ सिंह, शारदा सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, अशोक साह, पशुपति नाथ सिंह, नागेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, अनिल सिंह, सतीश कुमार व गजेंद्र कुमार सहित हजारों लोग देर रात्री तक मौजूद रहते हैं. (सीवान के पचरुखी से उमेश सिंह पटेल की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply