Abhi Bharat

गोपालगंज : 100 रुपये नहीं देने पर बेटे ने की मां की गला रेत कर ह’त्या

गोपालगंज || जिले का बैकुंठपुर थाना अंतर्गत उसरी गांव में एक दिल दहला देने वाली मामला सामने आया है, जहां जिस मां ने जन्म दिया था उसी बेटे ने मां की हत्या कर डाली.

मिली जानकारी के अनुसार, पैसे की विवाद को लेकर मां बेटे के बीच झगड़ा हुआ और बेटे ने मां की हत्या कर दी. यह घटना उस समय की है जब बेटे ने अपनी मां से सौ रुपए की मांग की और मां ने देने से इनकार किया तो उसकी गला रेत कर हत्या कर डाली. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

वहीं घटना की सूचना स्थानीय थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान को मिली तो मौके पर दलबल के साथ पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कर अस्पताल भेज दिया और मौके से आरोपी भरोसा रावत को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलवक्त, मौके पर एफएसएल की टीम के साथ-साथ सदर सीडीपीओ टू राजेश कुमार और थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं. (गोपालगंज से हितेश कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply