सीवान : नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर तैयारी पूर्ण, 22 से 28 फरवरी तक चलेगा शतचंडी महायज्ञ
सीवान || जिले के पचरूखी प्रखंड के उखई टोला चपरैठी में नव निर्मित काली मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति के स्थापना के साथ हीं विभिन्न देवी देवताओं की नई प्रतिमा प्रतिष्ठान को लेकर 22 फ़रवरी रविवार से शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है.

मिली जानकारी के अनुसार, चपरैठी काली मंदिर परिसर में 22 फ़रवरी से शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है. जिसमें पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जो करीब 10 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे. उसके बाद हर अलग-अलग दिन मूर्ति का स्थापना व प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा किया जाएगा. यह पूजा पूरे छः दिन 28 फरवरी तक चलेगी. अंतिम दिन हवन पूजा कर महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा.
जय मां काली मंदिर निर्माण के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा, रोज हवन पूजन किया जाएगा. नवनिर्मित काली मंदिर मे विभिन्न देवी देवताओं के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है. इस मौके पर भव्य मेला का भी आयोजन किया गया है. यज्ञ सह मेला की सफलता के लिए ग्रामीण के साथ अगल-बगल गांवों से भी लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. (सीवान से उमेश सिंह पटेल की रिपोर्ट).