कैमूर : भभुआ एमवीआई पर दो हजार रुपए घुस मांगने का लगा आरोप, SC/ ST थाना में मामला दर्ज
कैमूर/भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां फिर से सुशासन की सरकार में प्रशासन की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव निवासी महावीर गोंड ने भभुआ एमभीआई पर दो हजार रुपए घुस मांगने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है और भभुआ एससी एसटी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. वहीं इस मामले पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.
वहीं आवेदन करता भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव निवासी स्वर्गीय किशुन गोंड का पुत्र महावीर गोंड बताया जाता है. वहीं पीढ़ित ने दिए गए आवेदन में बताया है कि बीते 9 फरवरी को कुड़ासन से राजीव रंजन सिंह का धान लेकर भभुआ पूरब पोखरा के पास मिल पर देने आ रहा था. तभी भभुआ हवाई अड्डा के पास सफेद रंग की बोलेरो मेरे ट्रैक्टर के सामने आ गया और साइड में लगाने के लिए बोला. जिसके बाद बोलेरो गाड़ी से दो लोग उतरे और मुझसे तुरंत दो हजार रुपए मांगने लगें, इसके बाद मैंने पूछा कि साहब आप लोग कौन हैं और किस बात की पैसा मांग रहे हैं. तब तक एक व्यक्ति मुझे मां-बहन की गाली देते हुए बोला कि हमें नहीं पहचानता है और ट्रैक्टर चला रहा है, तुम्हारे पास लाइसेंस है? इतना कह कर गाड़ी का चाबी और हमारा मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाने लगे, तब हम बोले कि साहब गाड़ी मालिक को फोन करके बुला देते हैं. तब तक वह लोग एक पर्ची दिए, वहीं भभुआ एमवीआई चंद्र प्रकाश ने मुझे गाली देते हुए बोला की 2000 नहीं दिया तो चालान भर देंगे.
वहीं आवेदन मिलने के बाद एससी एसटी थाना की पुलिस मामले की गंभीर देखते हुए, त्वरित जांच और कार्रवाई में जुट गई है. बता दें कि इस समय बिहार में हर विभाग के अधिकारियों का मनोबल बढ़ गया है, यही नहीं कई अधिकारियों पर ऐसे मामलों में कार्रवाई भी हुई है, उसके बावजूद भी बिहार में लगातार घूसखोरी चरण पर है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).