Abhi Bharat

कैमूर : भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता के खिलाफ राजद किसान मोर्चा ने निकाला विरोध मार्च, डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी का फूंका पुतला

कैमूर/भभुआ || भारत-अमेरिका के मध्य व्यापार समझौता के विरोध में गुरुवार को कैमूर में राजद किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाल कर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की. यह विरोध मार्च राजद पार्टी जिला कार्यालय से निकला गया जो एकता चौंक तक पहुंचा, जहां दोनों का पुतला दहन किया गया.

इस दौरान राजद के कार्यकर्ताओं और रामगढ़ के पूर्व राजद के विधायक प्रत्याशी अजीत कुमार ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौता के विरोध में यह मार्च निकाला गया है, यह देश से छुपाकर ऐसा समझौता हुआ है. साथ हीं बिजली की क्षेत्रों में भी समझौता हुआ है, जिससे देश के किसानों को भारी क्षति होगी. उन्होंने कहा कि अमेरिका के कृषि समान को 0% टैरिफ और भारत के कृषि समानो पर 18% टैक्स लेगा तो भारत के किसान कैसे मुनाफा करेंगे ? यही नहीं सोयाबीन, कपारु, मक्का, डेयरी के उत्पादन करने वाले किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. भारत के किसानों को पहले से हीं घाटा था. अमेरिका से समझौता करने से किसानो का भविष्य दाव पर लगा दिया है.

उन्होंने कहा कि बिहार में पहले से हीं निवेश नहीं के बराबर है. जो निवेश कर चुके हैं, वह भी सरकार की लापरवाही और नीतिगत उदनशीलता के कारण बंद है और कुछ बंद होने की कगार पर हैं. इसलिए हमलोग मांग करते हैं कि भारत सरकार इस समझौता से पीछे हटे, अन्यथा देश के किसान आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे. हमलोग नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप डील को ड्रम डील मानते हैं. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.