Abhi Bharat

सीवान : 76वें गणतंत्र दिवस पर बड़हरिया के सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर आन-बान और शान से लहराया तिरंगा

सीवान || जिले के बड़हरिया प्रखंड में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयो एवं गैर सरकारी संस्थानों पर आन-बान और शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया.

बता दें कि बड़हरिया प्रखंड कार्यालय पर जहां प्रखंड प्रमुख रहीमा खातून ने तिरंगा फहराया वहीं हरदिया दलित बस्ती में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, बड़हरिया अंबेडकर नगर में अंचलाधिकारी सरफराज अहमद, नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना प्रवीण, बड़हरिया थाना पर पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने झंडा फहराया.

मनरेगा कार्यालय पर पीओ राजेश कुमार सिंह, बीआरसी भवन पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव कुमार पांडेय, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर शाखा प्रबंधक अभिताभ कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार, निबंधन कार्यालय पर रजिस्टर अभिषेक कुमार, गरीब हॉस्पिटल पर गरीब अस्पताल के निदेशक डॉ अशरफ अली तो भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, जदयू कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष माधव सिंह, कांग्रेस कार्यालय पर बच्चा सिंह, राजद कार्यालय पर अमित कुमार राम, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पर प्राचार्य चितरंजन सिंह ने तिरंगा फहराया.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, अंचलाधिकारी सरफराज अहमद, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सूरज कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तब्बू खातून, एसआई स्नेहा कुमारी, एसआई दुर्गा कुमारी, राज नारायण महतो, कुमार चित्रांश, अकीबुल हक, भाजपा नेता डॉ अनिल कुमार गिरी, मुखिया प्रतिनिधि सह सांसद प्रतिनिधि अश्वनी कुमार उर्फ वाल्मीकि, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, पूर्व मुखिया सुनील कुमार चंद्रवंशी, प्रदीप सिंह, नसीम अख्तर, पूर्व उप प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र साह, जुनैद रिजवी, फहीम आलम उर्फ पप्पू, पूर्व उप प्रमुख फहीम आलम, लक्की बाबू, महताब खान, समीम अहमद खान, सामाजिक कार्यकर्ता लाल बाबू अहमद, जेडीयू नेता अमीरुल्लाह सैफी, मोहम्मद फैसल, गुड्डू सोनी, प्रेम प्रकाश सोनी, जय प्रकाश गौतम, जय राम पर्वत, सुरेश पांडेय, अनिल मिश्रा, कामरेड कलामुद्दीन अहमद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. (राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.