Abhi Bharat

सीवान : राईट टू प्ले कानून बनाने के लिए जनजागरण कार्यक्रम चलाएगी “क्रीड़ा भारती”

राहुल कुमार

क्रीड़ा भारती अपनी देशव्यापी नेटवर्क के माध्यम से देश में राईट टू प्ले कानून बनाने व खेल विषय को संविधान की समवर्ती सूची में शामिल करने के लिए राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान चलाएगी. इसके लिए जल्द ही क्रीड़ा भारती के द्वारा जिलाधिकारी से लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय तक को ज्ञापन सौंपा जाएगा. उक्त जानकारी क्रीड़ा भारती-उत्तर बिहार प्रांत इकाई के सह प्रांत मंत्री नवीन सिंह परमार ने दी.

नवीन सिंह परमार ने बताया कि खेल व खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने वाली अखिल भारतीय संगठन “क्रीड़ा भारती” की नियामक मंडल व केन्द्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों एवं सभी प्रांत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रांत मंत्री व सह प्रांत मंत्रियों की अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग जुलाई को जयपुर में संपन्न हुआ.

इस वर्ग में बिहार प्रदेश से दक्षिण बिहार प्रांत के अध्यक्ष राजेश्वर राज, उत्तर बिहार प्रांत के उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी व सुमन कुमार चांद, दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत मंत्री अवधेश कुमार, उत्तर बिहार के प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर, दक्षिण बिहार के सह प्रांत मंत्री अभिषेक कुमार व उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रांत मंत्री नवीन सिंह परमार शामिल हुए थें.

अखिल भारतीय वर्ग से लौट कर उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रांत मंत्री नवीन सिंह परमार ने बताया कि इस वर्ग में शामिल क्रीड़ा भारती के सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सर कार्यवाह भैया जी जोशी, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन चौहान, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चैतन्य कश्यप, राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी, राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से सम्मानित पहलवान योगेश्वर दत्त, द्रोणाचार्य एवार्ड से सम्मानित खेल गुरु नारायण सिंह राणा व अर्जुन एवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी गोपाल सिंह सैनी सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों व क्रीड़ा भारती के कई राष्ट्रीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. वहीं इस वर्ग में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त कई खेल गुरु, अर्जुन एवार्ड प्राप्त कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व देश के कई मूर्धन्य खेल विशेषज्ञ व खेल संगठक उपस्थित थें.

You might also like

Comments are closed.