Abhi Bharat

रामगढ़ : बाल विवाह और दहेज़ प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान

खालिद अनवर

झारखण्ड के रामगढ़ में शुक्रवार को बाल विवाह और दहेज़ प्रथा को बंद करने को लेकर मानव कल्याण एवं पर्यावरण विकास संस्था के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में दहेज़ प्रथा और बाल विवाह को बंद करने के लिए संस्था के साथ सैकड़ों महिलायें आगे आई.

बता दें कि रामगढ़ जिले के कुज्जु चौक में मानव कल्याण एवम् पर्यावरण विकास संस्था द्वारा दहेज प्रथा तथा बाल विवाह बंन्द करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हुए एक सभा का आयोजन किया गया. जिसका संस्था के सचिव धर्मराज राम के द्वारा संचालन किया गया. कार्यकम में उपस्थित अतिथियों ने दहेज प्रथा और बाल विवाह को बंद करने पर बल दिया. सचिव धर्मराज राम व राजेन्द्र नारायण ने कहा कि झारखण्ड में बाल विवाह व दहेज़ प्रथा को जड़ से खत्म करने का संकल्प संस्था ने लिया है. जिसका ग्रामीण भी समर्थन कर रहे हैं. हम लोग गांव-गांव जाकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दे रहे हैं ताकि इस कलंकित प्रथा से लोंगो को छुटकारा मिल जाये. आने वाले दिनों में जब यह प्रथा खत्म हो जायेगा तो एक नए समाज का विकास होगा.

कार्यकम में मुख्य रुप से बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, अमर सिंह, प्रेम प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद, मथुरा प्रसाद, शिबू साव, राजेंद्रनारायण, उत्तम यादव, रामटहल साव, विजय साव, रामचन्द्र ठाकुर के अलावा सँस्था सदस्य अरविंद राम, ईश्वर महतो, अरुण उराव, कृष्णा गुप्ता, सँतोष भुइंया,  विनोद राम, सुरेश राम व दिलीप केसरी मौजूद थे.

You might also like

Comments are closed.