Abhi Bharat

सीवान : बड़हरिया के बजरंग मोड़ गिरधरपुर में 2 अप्रैल से होने वाले श्रीमारुति नंदन महायज्ञ को लेकर बैठक आयोजित

सीवान || जिले के बड़हरिया प्रखंड के बजरंग मोड़ गिरधरपुर स्थित मंदिर परिसर में 2 अप्रैल से आयोजित होने वाले श्रीमारुति नंदन महायज्ञ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल के जिला महामंत्री सह यज्ञ समिति के अध्यक्ष परमेश्वर कुशवाहा ने की.
बैठक में महायज्ञ की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा समिति के सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

समिति के अध्यक्ष परमेश्वर कुशवाहा ने बताया कि 2 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकाली जाएगी, जो बदरजीमी दाहा नदी से जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि यह महायज्ञ 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा. इस दौरान प्रतिदिन अयोध्या धाम से पधारीं अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका सुश्री धर्ममूर्ति ली जी द्वारा संगीतमय प्रवचन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ मिलेगा. वहीं यज्ञ आचार्य पंडित ऋतुराज तिवारी (बीएचयू, लंका बनारस) के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा.

बैठक में परमेश्वर कुशवाहा के अलावा ओसिहर, मुख्तार प्रसाद, राजकुमार, दीनदयाल, हीरालाल, गणपत जी, रंजीत गिरी, कृष्ण चौहान, गोविंदा गुप्ता, योगेंद्र सिंह, सत्यदेव सिंह, नागेंद्र प्रसाद, हीरालाल प्रसाद सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. (सीवान के बड़हरिया से राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.