गोपालगंज : आर्मी की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध मौ’त, सड़क किनारे मिला श’व
गोपालगंज || जिले में आर्मी की तैयारी कर रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त होने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक का श’व बरौली थाना के पास बनकट रोड पर लावारिस हालत में मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के सूरवाल गांव निवासी लोरेक यादव के 22 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि सुजीत कुमार सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था और भविष्य को लेकर काफी मेहनत कर रहा था. युवक का श’व सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया.
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा युवक की मौ’त किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने में जुटी हुई है. फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ’त के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. (लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).