Abhi Bharat

सीवान : जिला भाजपा द्वारा हसनपुरा और जीरादेई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित

सीवान || रविवार को जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन हसनपुरा मंडल के उसरी बाज़ार स्थित बाबू पैलेस, जीरादेई मंडल के जीरादेई पंचायत भवन पर कार्यशाला आयोजित किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ज़िलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह महा अभियान एक संगठन पर्व है. जिसमें मंडल स्तर के कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है, भाजपा की विचारधारा कार्यकर्ताओ को आत्मसात करना चाहिए. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता प्रशिक्षित होकर संगठन कार्य को अच्छा से करते हुए सरकार की योजनाओ को जनता के बीच पहुंचाकर उसका लाभ दिलायेंगे. राहुल तिवारी ने कहा कि आज के युवाओ को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर संगठन के बारे में प्रशिक्षण लेकर संगठन का कार्य कर रहे हैं.

वहीं मीडिया से बात करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण सात सत्र में संपन्न हुआ. प्रातः 10:00 बजे पंजीकरण के साथ प्रारंभ हुआ सत्र वैचारिक अधिष्ठान, इतिहास, विकास कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, कार्य पद्धति अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं लाभार्थियों को योजना के साथ जोड़ना, सोशल मीडिया, नमो ऐप, बूथ प्रबंधन, मान की बात व टिफिन बैठक आगामी कार्यक्रम बूथ स्तरीय स्थाई कार्यक्रम आदि सत्र की जानकारी देकर कार्यकर्ताओं प्रशिक्षिण दिया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री विजय चौधरी, दुर्गा लाल सोनी, लक्ष्मीकांत पाठक, अशोक दुबे, सौरभ कुशवाहा, रघुनाथपुर विधानसभा के संयोजक मनोरंजन मिश्रा, धनंजय सिंह, जेपी पांडेय, अनंत सैनी, बेबी गुप्ता, कविता देवी, कृष्ण मोहन प्रसाद, श्रीनिवास शाह, कृष्ण प्रसाद एवं बबीता कुमारी सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.