Abhi Bharat

मोतिहारी : हेमंत बने कल्याणपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष, बधाईयों का लगा तांता

मोतिहारी || पूर्वी चंपारण जिले के सबसे बड़े प्रखंड कल्याणपुर में हेमंत कुमार सिंह मुखिया संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. हेमंत कुमार सिंह सर्वसम्मति से मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए हैं.

मुखिया संघ के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में सभी मुखियागण की एक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बखरी पंचायत के मुखिया जगन्नाथ राय ने की. बैठक में पंचायतों के विकास पर गहन चर्चा की गई और मुखिया संघ को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया. इसी कड़ी में प्रखंड मुखिया संघ के नये अध्यक्ष का चुनाव किया गया.

बैठक में सिसवा सोब पंचायत के युवा मुखिया हेमंत कुमार सिंह को कल्याणपुर प्रखंड मुखिया संघ का नया अध्यक्ष चुना गया.सर्वसम्मति से मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह सहित कई नेताओं एवं पंचायती राज के प्रतिनिधियों ने हेमंत कुमार सिंह को बधाई दी है.

पंचायती राज के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे हेमंत

सर्वसम्मति से मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हेमंत कुमार सिंह ने सभी मुखियागण के प्रति आभार व्यक्त किया है. अध्यक्ष चुने जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि वे पंचायती राज के प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच संवाद स्थापित करने का काम करते हुए जिले के सबसे बड़े प्रखंड में विकास का माहौल कायम करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर वे मुखियागण के साथ ही जरुरतमंद लोगों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे. नवर्निवाचित प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने का काम किया जाएगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि मुखिया संघ को वे मजबूत बनाने का भी काम करेंगे.

इस मौके पर गुड्डू सिंह, राजीव रंजन, अनिल साह, सुमन कुमार, विजय कुमार, सुभाष कुमार भारती, रामकिशोर सिंह, बख्तियार अली, सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, डॉ शिवजी कुमार, विक्की कुमार, पप्पू सिंह एवं संजय कुमार सहित कई मुखिया एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे.

पूर्व विधायक मो ओबैदुल्लाह के बेटे को हराकर मुखिया बने थे हेमंत

नवनिर्वाचित प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह वर्तमान में सिसवा सोब पंचायत के मुखिया हैं. मुखिया बनने से पहले वे एक सफल उद्यमी के रुप में अपनी पहचान बना चुके हैं. सिसवा सोब केसरिया के पूर्व विधायक मो ओबैदुल्लाह, कल्याणपुर की पूर्व विधायक रजिया खातून एवं केसरिया – कल्याणपुर के पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह का गृह पंचायत है. विगत पंचायत चुनाव में हेमंत कुमार सिंह ने पूर्व विधायक मो ओबैदुल्लाह के बेटे को हराकर मुखिया पद पर अपना कब्जा जमाया था. (मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.