चाईबासा : घोर नक्सल प्रभावित टोंटो क्षेत्र के पिलीसाई में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत डीजीपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

चाईबासा में बुधवार को कोलहान प्रमंडलीय क्षेत्र के पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा व पोड़ाहाट जंगलों में सीअरपीएफ व चाईबासा पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे नक्सलियों के विरूद्व अभियान को और तेज करने तथा पूर्ण रूप से नक्सलियों को बेकफूट पर भेजने की तैयारी को लेकर राज्य के डीजीपी निरज कुमार सिन्हा हवाई मार्ग से चाईबासा दौरा पर पहुंचे. जहां उन्होंने सारड़ा व पोड़ाहाट जंगलों का हवाई सर्वेक्षण किया. बाद में नक्सलियों से निपटने के लिए नई रणनीति बनाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक सीअरपीएफ के साथ की गई.

बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में नीरज सिन्हा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड रांची के साथ मुरारी लाल मीणा अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, डॉक्टर महेश्वर दयाल पुलिस महानिरीक्षक झारखंड सेक्टर, सीआरपीएफ अमोल वी होमकर पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), राजीव रंजन सिंह पुलिस उप-महानिरीक्षक सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा आशीष शुक्ला, पुलिस उप-महानिरीक्षक, (परिचालन), सीआरपीएफ, चाईबासा, एवं अजय लिंडा, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित पुलिस पिकेट टोंटों (पालीसाई) का दौरा किया गया. जहां महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड रांची के द्वारा उग्रवादियों के विरुद्ध वर्तमान में चल रहे अभियान तथा आगे चलने वाले अभियान की समीक्षा की गई. साथ ही सीआरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से उग्रवादियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने हेतु एक उच्चस्तरीय गोष्टी हुई. सुरक्षा बलों के साथ संवाद कर उनका हौसला अफजाई किया गया.
महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड रांची के द्वारा वहां के मुंडा मानकी एवं आस-पास के आम ग्रामीणो से सीधे संवाद किया गया तथा उनको हो रही कठिनाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया. ग्रामीणों द्वारा मुख्यतः पेयजल, बैंक की समस्या, मोबाइल नेटवर्क की समस्या इत्यादि बताया गया. महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड रांची के द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान करने का भरोसा दिलाया गया. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत उपस्थित ग्रामीणों के बीच 150 पीस जर्सी, फुटबॉल 10, धोती 50 पीस, गंजी 50 पीस, साड़ी 50 पीस, लूंगी 50 पीस, गमछा 60 पीस एवं 100 जोडा चप्पल का आम लोगों के बीच वितरण किया गया. (संतोष वर्मा की रिपोर्ट).
Comments are closed.