Abhi Bharat

नालंदा : केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने युवा पीढ़ी से की पांच पेड़ लगाने की अपील

नालंदा में सोमवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि विश्व में जलवायु परिवर्तन गंभीर समस्या है उसे उभरने के लिए भारत सरकार के द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 49 हजार करोड़ की लागत से 13 बड़ी नदियों को मिलाने एवं उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पर्यावरण एवं जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा अभियान की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए इसका नाम निर्मल धारा स्वच्छ किनारा दिया गया है.

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे नालंदा स्थित नव नालंदा महाविहार में ऋषि एवं कृषि संस्कृति के समक्ष पर्यावरणीय चुनौतियां : वैदिक व व्यावहारिक समाधान विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने पहुंचे थे. केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कई नदियां संकीर्ण हो गई है एवं कई विलुप्त हो गई है उसे भी खोज निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि इस योजना से कृषि व्यवस्था उन्नत होगी.

उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं संस्कृति को साथ लेकर चलना होगा तभी इंसान बचेगा. उन्होंने खासकर युवा पीढ़ी को अपने जीवन में पांच पेड़ अवश्य लगाने की अपील की. इस दो दिवसीय संगोष्ठी में कई राज्यों के संस्कृत विद्वान एवं पर्यावरणविदो ने भाग ले रहे हैं. (प्रणय राज की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.