बोकारो : प्रतिबंधित संगठन एमएसएस के महासचिव बच्चा सिंह व संगठन सचिव दीपक कुमार गिरफ्तार

भास्कर कुमार
बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. झारखंड में प्रतिबंधित संगठन मजदूर संगठन समिति (एमएसएस) के महासचिव बच्चा सिंह एवं संगठन सचिव दीपक कुमार महतो को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
बता दें कि बच्चा सिंह को सियालजोरी थाना क्षेत्र के पर्वतपुर से गिरफ्तार किया गया है. जिसे नक्सली विचारधारा को बढ़ावा देने और उसके प्रचार के लिए चंदा जुटाने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. गिरफ्तार नक्सली नेता बच्चा सिंह बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के मिशनहाट का निवासी है. जबकि दीपक महतो बालीडीह के शिबूटांड का रहने वाला है.
एसपी कार्तिक एस ने बताया कि संगठन स्थापना काल से ही प्रतिबंधित है. नक्सलियों ने पुनः मजदूर एकता संघ व मजदूर एकता मंच नाम से संगठन बनाया है, जिसके अध्यक्ष क्रमशः जोधी महतो, मनोज महतो बनाये गए है. बच्चा सिंह पर बोकारो थर्मल कांड संख्या 72/5, गोमिया थाना कांड संख्या 135/2000,136/2000,गिरिडीह थाना कांड संख्या 346/17, कतरास थाना कांड संख्या 13/2018 दर्ज है. पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Comments are closed.