Abhi Bharat

बक्सर : पौधारोपण कर केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने शुभारंभ किया सदस्यता अभियान

नीतीश कुमार

बक्सर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी बक्सर द्वारा पार्टी का महापर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई. जिसका शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार अश्वनी चौबे ने दीप प्रज्वलित कर एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह तथा संचालन जिला महामंत्री सह सदस्यता प्रमुख आदित्य चौधरी द्वारा किया गया. सबसे पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ब्रम्हमेश्वर धाम मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना कर लोगो के लिए शांति और समृद्धि की कामना की तथा सदस्यता अभियान के पूर्व किला मैदान में पौधरोपण किया.

इस अवसर पर अश्वनी चौबे ने कहा कि यह कार्य पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण एवं पवित्र कार्य है. इसे हम सभी को तन मन धन से करना चाहिए, हमें प्रयास करना चाहिए कि पार्टी से अब तक जो वर्ग जुड़ा है या उसकी भागीदारी कम है उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए. आज हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। इसे हम सभी आगे भी बनाए रखना है.

कार्यक्रम के पूर्व एमएलसी विवेक ठाकुर पूर्व प्रत्याशी विधानसभा प्रदीप दुबे, पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथ राय, युवा मोर्चा मिशन मोदी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित पांडेय, शेषनाथ पाठक, परशुराम चतुर्वेदी, राजवंत सिंह, शिवजी खेमका, केदार तिवारी आदि ने भी संबोधित किया. वहीं कार्यक्रम में मदन जी दुबे, निर्भय राय, इंदु देवी, धनंजय त्रिगुण, लक्ष्मण शर्मा, सुनील सिंह, अनिल तिवारी, दिलीप चंद्रवंशी, नवीन राय, अशोक ओझा, जयप्रकाश चौबे, जय प्रकाश राय, राजेश सिन्हा, निकू तिवारी, बिमल सिंह, संजय साह, अजय राय, आशानंद सिंह, विनोद राय, राजाराम पांडेय, छविनाथ त्रिपाठी, बैकुंठ शर्मा व भोला सिंह आदि शामिल रहे.

You might also like

Comments are closed.